Thursday , April 10 2025

ऐहार गांव में समरसता भोज का हुआ आयोजन

लालगंज रायबरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धर्म जागरण विभाग की ओर से लालगंज क्षेत्र के ऐहार गांव में समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल्हेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित झिलमिल जी महाराज के द्वारा की गई और समापन संघ के खंड संघ चालक लक्ष्मी शंकर तिवारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदू समाज से एकजुट रहने की अपील की। समाजसेवी दीप प्रकाश शुक्ला ने कहा कि संघ समाज को जोड़ने का काम करता है। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक शुक्ला ने कहा कि त्योहारों से समाज में समरसता की भावना जागृत होतीहै। समाजसेवी जेपी सिंह ने कहा कि व्यक्ति नहीं कर्म की पूजा होनी चाहिए। समाज के प्रति सद्भाव की भावना ही व्यक्ति को महान बनाती है। कार्यक्रम का संयोजन खंड धर्म जागरण के सह संयोजक चंदन त्रिवेदी और संचालन सहसंयोजक उमेश सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला प्रचारक आशुतोष, शीश मंदिर प्रबंधक कैलाश बाजपेई व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा ,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, काजल त्रिवेदी,नरसवां प्रधान जितेंद्र पटेल, कीर्ति मनोहर शुक्ला, संजू शुक्ल ,गोविंद अवस्थी ,विनय त्रिवेदी ,गोविंद पांडे, छेदी कुशवाहा, रामविलास चौधरी, गंगासागर, बबलू ,अवधेश सिंह ,अभिषेक सिंह ,लल्लन शुक्ला, संतोष शुक्ला, राजेश द्विवेदी ,संतोष द्विवेदी, रविंद्र द्विवेदी ,सतीश द्विवेदी, रोहित शुक्ला, ओम प्रकाश शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।