फ़तेहपुर। उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न हुए जिसमे वार्षिक निर्वाचन की करवाई के दौरान सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर लक्ष्मीकांत पांडेय समेत अन्य पदों पर पदाधिकारियों को चुना गया। नव मनोनीत पदाधिकारियों का शि
क्षको ने माला पहनाकर स्वागत किया व बधाई दी।
रविवार को शिक्षक भवन में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक लक्ष्मीकांत पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई एवं वार्षिक निर्वाचन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश मिश्रा ने शिरकत की। बैठक के दौरान सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीकांत पांडेय व जिला मंत्री विजय करण श्रीवास, कोषाध्यक्ष अनूप सिंह का मनोनयन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश कुमार मिश्रा ने कहाकि संगठन ही शक्ति है। वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों के अलावा सभी शिक्षक आपसी समांसजस्य से शिक्षकों की समस्याओं पर एकमत से कार्य करे। उन्होंने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी। नव मनोनीत अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहाकि जिस विश्वास से शिक्षकों ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौपा है। वह उस पर खरा उतरने के साथ ही सभी शिक्षकों के मान सम्मान की रक्षा करने के लिए सदैव कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।