Thursday , April 17 2025

कर्मचारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपित सपा नेता गिरफ्तार

समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सपा नेता को पुलिस ने कर्मचारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कर जेल भेज दिया है।

उरई कोतवाली क्षेत्र के बोहदपुरा स्थित गैस गोदाम में बुद्ध सिंह पटेल काम करता था। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी। इस आत्महत्या के पहले उसने एक सुइसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें उसने लिखा था कि माधौगढ़ के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित ने चोरी का आरोप लगाते हुए उसे प्रताड़ित किया है। इसको लेकर वह आत्महत्या कर रहा है। सुइसाइड नोट के आधार पर बुद्ध सिंह की पत्नी पूजा पटेल ने आत्महत्या को उकसाने को लेकर थाने में तहरीर दी थी। इस आधार पर पुलिस ने मुक़दमा पंजीकृत कर लिया था। उसके बाद सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख की गिरफ्तारी की गई है।